हिमाचल प्रदेश में देखना न भूलें इन खूबसूरत जगहों का नज़ारा

Ads

अगर आपको प्रकृति का नजारा देखना है तो हिमाचल प्रदेश चले जाएं, क्योंकि इससे खूबसूरत पर्यटन स्थल और कोई हो ही नहीं सकता। अपने खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाने वाला हिमाचल प्रदेश बहुत से टूरिस्ट को अपनी और आकर्षित करता है। मनोरम झीलें, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, और प्राचीन मंदिर यहां का मुख्य आकर्षण केंद्र है। अगर आप हिमाचल प्रदेश घूमने जा रहे हैं तो इन Hill Area Places पर जरूर जाएं:

बिलिंग घाटी

हिमांचल प्रदेश में 5000 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक छोटा सा गांव है बिलिंग घाटी, जो खूबसूरत प्राकृतिक नजारों से घिरा हुआ है। यहां की माउंटेन बाइकिंग, हैंड ग्लाइडिंग और पैराग्लाइडिंग activities काफी फेमस है। इसे भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी के नाम से भी जाना जाता है।  अगर आप एडवेंचरस एक्टिविटी के शौकीन है तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

Best Road Trips In India, Add To Your List

स्पीति घाटी

स्पीति घाटी के चारों तरफ हिमालय पर्वत का सुंदर नजारा देखने को मिलता है। ये स्थान 12500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की खूबसूरत घाटियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। ये भारत की सबसे ठंडी जगहों में से एक है, गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए स्पीति घाटी एक बेस्ट जगह है।

मैक्लॉडगंज

ट्रैकर्स के बीच मैक्लॉडगंज बहुत लोकप्रिय है। इसके अलावा यहां तिब्बती नेता दलाई लामा का घर भी है, इस वजह से ये जगह हिमाचल प्रदेश की फेमस जगहों में से एक है। यहां पर आपको तिब्बती और ब्रिटिश संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। अगर आप किसी शांत जगह में जाना चाहते हैं तो आपको मैक्लॉडगंज जरूर आना चाहिए।

उत्तराखंड की ये 5 जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है, वापिस आने का नाम नहीं लेंगे

कसोल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक छोटा सा खूबसूरत गांव है जिसका नाम कसोल है। ये जगह बैकपैकर्स के लिए हॉटस्पॉट है, जो लोग ट्रैकिंग में दिलचस्पी रखते हैं वो यहां घूमने आ सकते हैं। यहां पर इजराइली लोग ज्यादा आते हैं इसीलिए इस जगह को मिनी इजराइल के नाम से भी जाना जाता है।

Ads