Surya Grahan 2021 / Shani Amavasya – वर्ष 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लग रहा है, साथ ही शनि अमावस्या का एक साथ होने अद्भुत संयोग है। हिंदू पंचांग अनुसार ये ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या को वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है। हालाँकि ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन इसका प्रभाव सभी लोगों पर पड़ेगा। चूंकि भारत में दृश्यता बिलकुल शून्य रहेगी इसलिए यहाँ इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है। जिस दौरान कुछ चुने कार्यों को करने की मनाही होती है।
सूर्य ग्रहण का समय | भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण सुबह 10.59 बजे शुरू होगा |
सूर्य ग्रहण कब तक रहेगा | ग्रहण दोपहर 03.07 बजे |
सूर्य ग्रहण की अवधि | 1 मिनट 54 सेकंड |
सूर्य ग्रहण कहा दिखाई देगा | अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका |
सूर्यग्रहण को कैसे देखें | Virtual Telescop, Timeanddate, CosmoSapiens |
सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) किस समय शुरू होगा
सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका से दिखाई होना शुरू होगा, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में होगी। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत सुबह 10 बजकर 59 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर होगी। ग्रहण काल की कुल अवधि 4 घंटे 4 मिनट की होगी।
Surya Grahan के समय किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा
सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) का के समय इन राशियों पर प्रभाव रहेगा : मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों पर ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। लाइफ में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आमदनी बढ़ सकती है। नई नौकरी के ऑफर आने के आसार रहेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वहीं वृश्चिक, मेष, धनु और वृषभ राशि वालों के लिए ग्रहण अच्छा नहीं माना जा रहा है। इन राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहे रहें।
Bank Jobs | Data Entry Jobs |
10th Pass Jobs | 12th Pass Jobs |
Railway Jobs | Clerk Jobs |
PSU Jobs | India Free Job Alert |
सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय
- मन ही मन ईश्वर की साधना करनी चाहिए।
- सूर्य देव के बीज मंत्र का जप करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के लगने से ठीक पहले खाने-पीने की वस्तुएं जैसे पके हुए भोजन, दूध, दही, घी, मक्खन, अचार, पानी, आदि में कुश या तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए।
- ग्रहण के तुरंत बाद नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर लें। उसके बाद पूजन करें।
- ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण की समाप्ति के बाद जरूरतमंदों को कुछ न कुछ दान करें।
सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) को कैसे देखें
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के अनुसार सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखने की मनाही होती है । नंगी आंखों से सूर्य ग्रहण को देखने पर आँखों की रौशनी चले जाने का खतरा रहता है। इस दौरान लोगों को सावधान रहना चाहिए और आंखों की सुरक्षा के लिए ‘एक्लिप्स ग्लास’ का इस्तेमाल करें।
- हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे!
- नौकरियों से संबंधित ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें – क्लिक करें
साल के अंतिम Surya Grahan 2021 को क्यों खास मन जा रहा
इस ग्रहण में सूर्य (Surya Grahan 2021) का संयोग केतु से बनने जा रहा है। साथ ही इस ग्रहण में चन्द्रमा और बुध का योग भी होगा। सूर्य और केतु का प्रभाव होने से दुर्घटनाओं की संभावना बन सकती है। साथ ही राजनैतिक रूप से उथल-पुथल मच सकती है। वृश्चिक राशि विष की राशि है, इसलिए बीमारियां और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।