Haryana Safaikarmchari & Sewerman Recruitment 2023 – हरियाणा में 4298 सफाई कर्मचारियों और 68 सीवरमैन की भर्ती होगी

इस न्यूज अपडेट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें

हरियाणा में 4298 सफाई कर्मचारियों और 68 सीवरमैन की भर्ती होगी | नियुक्ति में नगर निगमों, नगर परिषद, और नगर पालिकाओं में रोल और अनुबंध आधार पर लगे सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी | जिला उपायुक्तों की अध्यक्षता में गठित कमेटियां यह भर्ती करेगी |

Haryana Safaikarmchari & Sewerman Recruitment 2023 – हरियाणा में 4298 सफाई कर्मचारियों और 68 सीवरमैन की भर्ती होगी
Note: (Telegram) टेलीग्राम पर लेटेस्ट Jobs नोटिफिकेशन (Latest Notification) पाने के लिए अपने टेलीग्राम में (Sarkari Jobcity) सर्च करे और हमारे चैनल Sarkari Jobcity को सब्सक्राइब (Subscribe) करे

नियमित भर्ती करने के निर्देश दिए

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सफाई कर्मचारियों एवं सीवरमैन के स्वीकृत रिक्त पदों पर नियमित भर्ती के लिए सभी जिला नगर आयुक्तों, नगर परिषदों के मुख्य कार्यकारी, अधिकारी तथा नगर परिषदों और पालिकाओं के कार्यकारी अधिकारीयों और सचिवों को आदेश जारी कर दिए है | इससे पहले सरकार ने स्वीकृत रिक्त पदों के विरुद्ध 1187 सफाई कर्मचारियों एवं 68 सीवरमैन की नियमित भर्ती करने के निर्देश दिए थे |

नए आदेशों में सफाई कर्मचारियों के 4298 पदों पर भर्ती के लिए कहा गया है | साथ ही साफ़ किया गया है की रोल पर लगे सफाई कर्मचारियों एवं सीवरमैन की सेवाएं किसी भी परिस्थिति में समाप्त नहीं किये जाएँगी | भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने में सफल नहीं होने वाले कच्चे सगाई कर्मचारियों एवं सीवरमैन को 60 वर्ष की सेवा में रखा जायेगा |

अनुबंध पर पहले से लगे सफाई कर्चारियों और सीवरमैन के लिए पद आरक्षित रखे

भर्ती के लिए अख़बारों में विज्ञापन के साथ ही साक्षात्कार के लिए उम्मीदवाओं को आमंत्रित करने के लिए मांग पत्र रोजगार कार्यालय को भेजा जायेगा | अनुबंध पर पहले से लगे सफाई कर्चारियों और सीवरमैन के लिए पद आरक्षित रखे जायेंगे | न्यूनतम 10 साल का अनुभव रखने वाले उमीदवाओं की अधिकतम आयु सिमा 55 वर्ष तक मानी जाएगी | चयन के समय कच्चे कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष या 6 महीने से अधिक के अनुभव के लिए आधा अंक और अधिकतम 5 अंक दिए जायेंगे | 6 महीने से कम अवधि के लिए कोई अंक नहीं दिया जायेगा |

रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों एवं सीवरमैन का चयन रिक्त पदों की उपलब्धता एवं वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए किया जायेगा | शेष रिक्त पदों पर आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों पर विचार किया जायेगा |

1996 में आखिरी बार हुई थी सफाई कर्चारियों की भर्ती

1996 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बंसी लाल की सरकार में हड़ताल के दौरान नियमित रूप से सफाई कर्मी लगे थे | उसके बाद से अभी तक नियमित भर्ती नहीं हुई है | सफाई कर्मचारियों का वेतन आठ हजार से बढ़ाकर 16 हजार रूपये कराने में सफल रहे थे | साथ ही कच्चे सफाई कर्मचरियों को साबुन, तेल, वर्दी, बूट तथा कर्मी के मृत्यु उपरांत आश्रितों को आर्थिक मदद शरू कराई |

IMPORTANT LINKS
भर्ती से जुडी सभी जानकारियाँ पाने के लिए Telegram Group को ज्वाइन करें
[hfcm id=”3″]
Check Other Govt Jobs

इस न्यूज अपडेट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें