राष्ट्रीय खेल की टीमों के खिलाड़ियों के चयन के लिए ब्लॉक, जिला और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 8 नवंबर से शुरू होगा।
ब्लॉक स्तर की खेल प्रतियोगिताएं 8 व 9 नवंबर को आयोजित की जाएंगी। इनमें अंडर-17 और अंडर-19 ब्वॉयज एवं गर्ल्स के विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। जिला स्तर की स्पर्धाएं 11 से 17 नवंबर तक आयोजित होंगी। इसके 3 दिन बाद 20 नवंबर से राज्य स्तरीय स्पर्धाएं शुरू हाेंगी, जो 8 दिसंबर तक चलेंगी। इस संदर्भ में निदेशक, सेकंडरी एजुकेशन ने सभी डीईओ और डीईईओ को पत्र जारी किया है।
जिला कैटेगिरी और खेल
- 20-22 नवंबर अम्बाला अंडर-17 और अंडर-19 में फुटबाल, शूटिंग, जिम्नेस्टिक, बैडमिंटन
- 20-22 नवंबर करनाल अंडर-17 व 19 में टेबल टेनिस, साइक्लिंग, अंडर-17 कबड्डी, अंडर-19 एथलेटिक्स
- 20-22 नवंबर पलवल अंडर-17 व अंडर-19 ब्वायज एवं गर्ल्स स्विमिंग, अंडर-19 ब्वॉयज पोलो
- 20-22 नवंबर भिवानी अंडर-17 क्रिकेट, रेसलिंग, अंडर-19 वॉलीबाल
- 23-25 नवंबर पंचकूला अंडर-17 और अंडर-19 जूडो, लॉन टेनिस, अंडर-17 बॉक्सिंग
- 23-25 नवंबर यमुनानगर अंडर-17 वेट लिफ्टिंग
- 23-25 नवंबर कुरुक्षेत्र अंडर-17 व 19 हॉकी, अंडर-17 एथलेटिक्स
- 23-25 नवंबर पानीपत अंडर-19 कबड्डी व अंडर-17 बेसबॉल
- 27-29 नवंबर महेंद्रगढ़ अंडर-17 योगा, बेसबॉल व सॉफ्टबॉल
- 27-29 नवंबर गुड़गांव अंडर-17 और अंडर-19 आर्चरी, अंडर-19 बॉक्सिंग
- 27-29 नवंबर रोहतक अंडर-17 व 19 स्केटिंग, अंडर-19 रोलर हॉकी, अंडर-19 कॉर्फ बॉल
- 27-29 नवंबर रेवाड़ी अंडर-17 व अंडर-19 ब्वॉयज नेटबाल, अंडर-17 कराटे
- 1-3 दिसंबर सिरसा अंडर-17 व अंडर-19 सर्कल कबड्डी, अंडर-17 थ्रो बॉल, अंडर-19 हैंडबाल
- 1-3 दिसंबर झज्जर अंडर-17 व 19 गर्ल्स नेटबाल, दोनों वर्गों में अंडर-19 क्रिकेट
- 1-3 दिसंबर मेवात अंडर-19 वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता दोनों वर्गों में
- 1-3 दिसंबर जींद अंडर-19 सॉफ्टबाल और अंडर-19 बॉस्केटबाल
- 6-8 दिसंबर कैथल अंडर-19 कराटे, अंडर-17 व 19 चेस प्रतियोगिता
- 6-8 दिसंबर हिसार अंडर-17 खो-खो स्पर्धा
Bank Jobs | Data Entry Jobs |
10th Pass Jobs | 12th Pass Jobs |
Railway Jobs | Clerk Jobs |
PSU Jobs | India Free Job Alert |