जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 8 नवंबर से 8 दिसंबर तक

District and state level competitions from November 8 to December 8

राष्ट्रीय खेल की टीमों के खिलाड़ियों के चयन के लिए ब्लॉक, जिला और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 8 नवंबर से शुरू होगा।

ब्लॉक स्तर की खेल प्रतियोगिताएं 8 व 9 नवंबर को आयोजित की जाएंगी। इनमें अंडर-17 और अंडर-19 ब्वॉयज एवं गर्ल्स के विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। जिला स्तर की स्पर्धाएं 11 से 17 नवंबर तक आयोजित होंगी। इसके 3 दिन बाद 20 नवंबर से राज्य स्तरीय स्पर्धाएं शुरू हाेंगी, जो 8 दिसंबर तक चलेंगी। इस संदर्भ में निदेशक, सेकंडरी एजुकेशन ने सभी डीईओ और डीईईओ को पत्र जारी किया है।